Search

 
 
 

Giridih News : ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह स्थित गिरिडीह–कोडरमा रेल ट्रैक पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.यह हादसा इतना भीषण था कि मृतक का शव क्षत-विक्षत हो गया.
 
झारखंड की खबरें

Giridih : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह स्थित गिरिडीह–कोडरमा रेल ट्रैक पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.यह हादसा इतना भीषण था कि मृतक का शव क्षत-विक्षत हो गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई.मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जीतपुर निवासी मनोज कुमार (40) के रूप में हुई है. वह बैनी गोपालक के पुत्र थे.

 

 

बताया जा रहा है कि बुधवार को वह रेल ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गए. हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है.वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की स्थिति देखकर परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. 

 

Uploaded Image

 

मृतक अपने पीछे चार बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की.पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही