Search

 
 
 

Giridih News  : व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

नगर थाना क्षेत्र के बक्सीडीह स्थित एन.के. सिन्हा के आवासीय क्लिनिक में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के 28 नं भंडारीडीह निवासी राजकुमार पासवान के रूप में हुई है.
 
  • अस्पताल प्रबंधन पर लाया लापरवाही का आरोप

Giridih : नगर थाना क्षेत्र के बक्सीडीह स्थित एन.के. सिन्हा के आवासीय क्लिनिक में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के 28 नं भंडारीडीह निवासी राजकुमार पासवान के रूप में हुई है. 

 

 

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने क्लिनिक परिसर में जमकर हंगामा किया और चिकित्सक पर लापरवाही के साथ-साथ अवैध रूप से क्लिनिक संचालन का आरोप लगाया.परिजनों के अनुसार, राजकुमार पासवान को केवल हाथ में दर्द की शिकायत थी. 

 

इसी इलाज के लिए उन्हें क्लिनिक लाया गया था. आरोप है कि डॉक्टर ने इंजेक्शन दिया, जिसके बाद आज सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई. परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. मामले में एन.के. सिन्हा ने कहा कि मरीज हाथ में दर्द की शिकायत लेकर आया था. 

 

उसे प्राथमिक उपचार के तहत इंजेक्शन दिया गया. इसके बाद मरीज क्लिनिक के बाहर बैठा था, तभी अचानक मरीज को हार्ट अटैक आया जिस कारण उसकी मौत हो गई. वहीं क्लिनिक के लाइसेंस संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि वह एमबीबीएस हैं, लेकिन क्लिनिक चलाने का लाइसेंस नहीं है.अब देखने वाली बात है कि आगे क्या कार्रवाई होती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही