Search

 
 
 

Giridih News: दुर्गा पूजा की तैयारियों का मेयर ने किया निरीक्षण, सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश

Giridih News: गिरिडीह के महापौर प्रमिला मेहरा एवं उप महापौर सुमित कुमार ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान महापौर प्रमिला मेहरा ने स्वच्छता, सुरक्षा, बिजली आपूर्ति, पेयजल, यातायात प्रबंधन एवं अग्निशमन व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि गिरिडीह के पूजा पंडाल शहर की शान हैं, जहां प्रति वर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं. उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम वातावरण मिले, इसके लिए सभी विभाग मिलकर कार्य करें.
 
दुर्गा पंडाल का मेयर ने लिया जायजा

Giridih News: दुर्गा पूजा की तैयारियों के मद्देनजर महापौर प्रमिला मेहरा एवं उप महापौर सुमित कुमार ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. महापौर ने सभी विभागों को दो से तीन दिनों के भीतर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए.


इसे भी पढ़ें:


निरीक्षण के दौरान महापौर प्रमिला मेहरा ने स्वच्छता, सुरक्षा, बिजली आपूर्ति, पेयजल, यातायात प्रबंधन एवं अग्निशमन व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि गिरिडीह के पूजा पंडाल शहर की शान हैं, जहां प्रति वर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं. उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम वातावरण मिले, इसके लिए सभी विभाग मिलकर कार्य करें.


महापौर ने सभी पंडालों में सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए. बिजली विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति एवं बैकअप व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को आपात स्थिति के लिए मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस की तैनाती करने को कहा गया.


महापौर ने शहरवासियों से स्वच्छता एवं यातायात नियमों के पालन में प्रशासन का सहयोग करने तथा त्योहार को सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है. सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में कोई कमी न रहे.

 

इस अवसर पर नगर आयुक्त विजय सिंह बिरूवा, प्रशिक्षु आईएएस एस. कुमार, सदर एसडीओ धीरेन्द्र प्रसाद, उप नगर आयुक्त अशोक हांसदा, सिटी मैनेजर मंजूर आलम, पथ निर्माण, पेयजल एवं विद्युत विभाग के अधिकारी, कनीय अभियंता अमित कुमार, झामुमो जिला उपाध्यक्ष अजित कुमार पप्पु, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, गिरिडीह साउंड यूनियन के जिला अध्यक्ष रामजी यादव, युवा नेता अभय सिंह, जिला सह सचिव दिलीप रजक, राकेश कुमार सिंह, मोनू सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही