Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : ऑनलाइन बिक्री के विरोध में बंद रहीं दवा दुकानें, दुकानदारों ने निकाली रैली

गिरिडीह शहर सहित पूरे जिले की अधिकतर दवा दुकानें बंद रहीं. दवा दुकानदारों ने सड़क पर उतर कर अपनी आवाज बुलंद की. हड़ताल के कारण कई इलाकों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
Advertisement
Advertisement
प्रदर्शन में शामिल दवा दुकानदार.

Giridih : दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर बुधवार को केमिस्टों की हड़ताल का गिरिडीह में व्यापक असर रहा. गिरिडीह शहर सहित पूरे जिले की अधिकतर दवा दुकानें बंद रहीं. दवा दुकानदारों ने सड़क पर उतर कर अपनी आवाज बुलंद की. हड़ताल के कारण कई इलाकों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

 

दवा दुकानदारों ने मकतपुर स्थित डॉक्टर लाइन में जुटकर सभा की. वक्ताओं ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट दिए जाने से छोटे दवा दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट गहरा रहा है.

 

 

इसके बाद दवा दुकानदारों ने रैली निकाली, जो मकतपुर, टावर चौक होते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में गई. ड्रग इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन बिक्री व नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई. हालांकि हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा गया. विरोध प्रदर्शन में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव सुजीत कपीसवे, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, मृत्युंजय गुप्ता, मिंटू, अमीरुद्दीन अहमद, प्रमोद कंधवे, विकास चंद्रा, विनय पुरुषोत्तम, अरविंद सिन्हा, रंजीत शर्मा समेत बड़ी संख्या में दवा दुकानदार शामिल रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही