Search

 
 
 

Giridih News: स्कूली बच्चों को दिया नशामुक्त का संदेश, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Giridih : उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के विरुद्ध पूरे जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है.
 

Giridih : उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के विरुद्ध पूरे जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में आज नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर के नेतृत्व में मकतपुर उच्च विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 

 

इसे भी पढ़ें..

 

इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई. इसके साथ ही उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने व नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे.

 

इस अवसर पर नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और उनका स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक होना समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति अभियान के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि निषिद्ध मादक पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं, बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करते हैं. 

 

उन्होंने छात्रों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया.कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया. इसके साथ ही नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने व स्वस्थ और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया. 

 

जिला प्रशासन द्वारा संचालित यह अभियान जिलेभर में लगातार जारी है. जिसका उद्देश्य युवाओं और आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर एक स्वस्थ, सुरक्षित व नशामुक्त समाज का निर्माण करना है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही