Search

 
 
 

Giridih News : नुक्कड़ नाटक व एलईडी वाहन से ग्रामीण क्षेत्रों में नशामुक्ति का संदेश

Giridih : मादक पदार्थों के विरुद्ध संचालित राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत गिरिडीह जिले में नशामुक्ति को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं.
 

Giridih : मादक पदार्थों के विरुद्ध संचालित राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत गिरिडीह जिले में नशामुक्ति को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं. 

इसे भी पढ़े..

इसी क्रम में सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक और एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य लोगों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक, मानसिक व शारीरिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है.

 

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश दिया हैं कि नशा परिवार की खुशहाली और समाज की प्रगति के लिए बाधक है. नशा छोड़कर ही स्वस्थ, समृद्ध और सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ा जा सकता है. 

 


नशे की लत से व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर होने लगता है. साथ ही पारिवारिक संबंधों, सामाजिक असुरक्षा, अपराध और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या की ओर धकेलता है. वहीं,एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों से संबंधित लघु फिल्में, जनहित संदेश व जागरूकता वीडियो प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

 

उपायुक्त रामनिवास यादव ने ग्रामीणों से इस जागरूकता अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने की अपील की है,और समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से नशामुक्त गिरिडीह व नशामुक्त झारखंड के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही