Search

 
 
 

Giridih News: सिकदारडीह करबला पहुंचे मंत्री सुदिव्य, शांति व भाईचारे के लिए की दुआ

मोहर्रम पर सिकदारडीह स्थित करबला में शुक्रवार को लोगों को भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बड़ी संख्या में महिलाओं-पुरुषों ने करबला पहुंचकर इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए फातिहा पढ़ी और मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली के लिए दुआ की.
 

Giridih: मोहर्रम पर सिकदारडीह स्थित करबला में शुक्रवार को लोगों को भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बड़ी संख्या में महिलाओं-पुरुषों ने करबला पहुंचकर इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए फातिहा पढ़ी और मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली के लिए दुआ की. आयोजन के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सद्भाव की झलक दिखाई दी.

 

इस अवसर पर झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी करबला पहुंचे और इबादत में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि मोहर्रम त्याग, इंसाफ, सत्य तथा मानवता के मार्ग की प्रेरणा देता है. मंत्री ने लोगों से समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने की अपील की.

 

इसे भी पढ़ें

 

करबला में गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार, सिकदारडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि महताब मिर्ज़ा सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे. सभी प्रतिनिधियों ने इमाम हुसैन की कुर्बानी को मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बताया और नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने का आग्रह किया.

 

जिला प्रशासन ने करबला परिसर एवं आस-पास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय स्वयंसेवकों की तैनाती के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ व्यवस्थित तरीके से प्रबंधन में रही. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही