Search

 
 
 

Giridih News : मिथिलेश यादव हत्याकांड का खुलासा, होटल मालिक व स्टॉफ गिरफ्तार

Giridih News : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र घाघरा में हुए मिथिलेश यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. बीते 14 अगस्त की सुबह उनका शव बरामद किया गया था. पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने रिंकू होटल के मालिक व एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी डॉ बिमल कुमार.
  • होटल में बिल विवाद को लेकर हुई थी हत्या

Giridih News : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र घाघरा में हुए मिथिलेश यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. बीते 14 अगस्त की सुबह उनका शव बरामद किया गया था. पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने रिंकू होटल के मालिक व एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. उनके पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है.

गिरिडीह की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

इसे भी पढ़ें


यह जानकारी गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने बुधवार को पपरवाटांड़ स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी. एसपी ने बताया कि इस मामले में एसडीपीओ बगोदर-सरिया के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने जांच कर रिंकू होटल के महेश रजक व स्टाफ सीमा ठाकुर को गिरफ्तार किया है.


पुलिस के अनुसार, मिथिलेश यादव उर्फ छोटी यादव 13-14 अगस्त की रात करीब 1:45 बजे नशे की हालत में रिंकू होटल पहुंचे और बीयर मांगी. भुगतान न करने पर विवाद हुआ और बाद में दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मिथिलेश का पीछा कर सर्विस रोड स्थित कपसा मंदिर के पास पहुंचे, जहां नशे की हालत में वह गिर पड़े. इसके बाद आरोपी महेश व सीमा ने टांगी और सब्बल से हमला कर उनकी हत्या कर दी. इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त किया गया.


एसआईटी ने घटना स्थल से सबूत जुटाए. आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त टांगी और सब्बल, एक बिना नंबर की बाइक व मोबाइल फोन बरामद किया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही