Search

 
 
 

Giridih News : विधायक कल्पना सोरेन ने गांडेय में कई विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन सोमवार को अपने क्षेत्र के दौरे पर थीं. इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया.
 
योजना का शिलान्यास करतीं विधायक कल्पना सोरेन व अन्य.

Giridih : गिरिडीह जिले के गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन सोमवार को अपने क्षेत्र के दौरे पर थीं. इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. सबसे पहले उन्होंने ताराटांड़ उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया. विद्यालय की शैक्षणिक व आधारभूत व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. छात्र-छात्राओं से बात कर उन्हें शिक्षा के महत्व, अनुशासन व लक्ष्य के प्रति समर्पण की सीख दी. 


उन्होंने झारखंड राज्य खो-खो संघ की ओर से आयोजित 19वीं जूनियर स्टेट लेवल गर्ल्स खो-खो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं व प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इसके बाद करीब 55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बड़कीटांड़–गिरनिया मोड़ सड़क का शिलान्यास किया. 

 

इसके बाद उन्होंने गांडेय प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद निरीक्षण भवन परिसर में दस्तकार यूनिट का शिलान्यास किया. वहीं प्रखंड के महेशमुंडा स्कूल के समीप बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुकों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया और उन्हें प्रोत्साहित किया. बेंगाबाद प्रखंड के कर्णपुरा पंचायत निवासी खुर्शीद हादी के कृषि फार्म का भी अवलोकन किया. मौके पर डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ बिमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी, एसडीओ धीरेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही