Search

 
 
 

Ranchi : नगर निगम ने 108 जलजमाव वाले स्थानों को किया चिह्नित, 11 QRT टीमें रहेंगी तैनात

Ranchi : नगर निगम ने शहर में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए तैयारी की है. निगम ने सर्वे और फील्ड निरीक्षण के आधार पर 53 वार्डों में 108 संभावित जलजमाव स्थलों की चिन्हित की है. प्रत्येक स्थानों के लिए अलग कार्ययोजना बनाई गई है.
 
  • जल निकासी के लिए निगम ने खरीदे 11 आधुनिक डिसिल्टिंग पंप

Ranchi : नगर निगम ने शहर में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए तैयारी की है. निगम ने सर्वे और फील्ड निरीक्षण के आधार पर 53 वार्डों में 108 संभावित जलजमाव स्थलों की चिन्हित की है. प्रत्येक स्थानों के लिए अलग कार्ययोजना बनाई गई है.

 

निगम के अनुसार, जलजमाव के प्रमुख कारण नालियों की कमी, उनकी कम क्षमता, गाद जमा होना, नालियों में कचरा और प्लास्टिक फेंकना और जल निकासी के पर्याप्त आउटलेट नहीं होना है. वार्ड 15, 18, 19, 22, 28, 32, 48 और 49 को अत्यधिक संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है.

 

जल निकासी के लिए निगम ने 11 आधुनिक डिसिल्टिंग पंप खरीदे हैं. वहीं, आपात स्थिति से निपटने के लिए 11 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) गठित की गई हैं. इन टीमों को सुरक्षा किट, रिफ्लेक्टिव जैकेट, दस्ताने, बूट और अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं.

 

जलजमाव की सूचना मिलते ही QRT टीमें मौके पर पहुंचकर पानी निकासी, नालियों की सफाई, गाद हटाने, सुपर सकर मशीन संचालन, कचरा हटाने और जरूरत पड़ने पर अस्थायी जल निकासी मार्ग बनाने का काम करेंगी. इसके क्साथ ही मानसून के दौरान सड़कों पर गिरे पेड़ और टहनियां हटाकर यातायात सामान्य कराने की जिम्मेदारी भी निभाएंगी.

 

नगर निगम ने टोल फ्री नंबर किए जारी

कार्यक्रम के दौरान मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने QRT टीमों को सुरक्षा किट और उपकरण वितरित किए. मेयर ने कहा कि निगम पूरी मुस्तैदी के साथ मानसून के दौरान नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए तैयार है.

 

नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे नालियों में कचरा न डालें और जलजमाव या अन्य आपात स्थिति की सूचना टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 या व्हाट्सएप नंबर 9431104429 पर दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही