Search

 
 
 

Ramgarh News : एसडीएम के बंद आवास का ताला तोड़कर चोरी

घटना के समय आवास पर कोई नहीं था. बारिश के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित थी. अंधेरे का लाभ उठाकर चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे. इसके बाद सभी कमरों के ताले तोड़ दिए और अलमारियों को खंगाला.
 

Ramgarh : गिरिडीह जिले के बगोदर-सरिया अनुमंडल के एसडीएम सह डुमरी के प्रभारी एसडीएम संतोष गुप्ता के रामगढ़ कैंट के बंगाली टोला स्थित आवास में चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने रविवार की रात सूने घर का फायदा उठाते हुए ताला तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया.

 

घटना के समय आवास पर कोई नहीं था. बारिश के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित थी. अंधेरे का लाभ उठाकर चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे. इसके बाद सभी कमरों के ताले तोड़ दिए और अलमारियों को खंगाला. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर कुछ नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो गए.

 

सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना एसडीएम संतोष गुप्ता व रामगढ़ थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम आवास पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की. लोगों के अनुसार, रविवार रात बिजली नहीं रहने के कारण मोहल्ले में लगे अधिकतर सीसीटीवी कैमरे बंद थे, जिससे चोरों की गतिविधियों की फुटेज नहीं मिल सकी. 

 

एसडीएम ने संतोष गुप्ता ने घटना को लेकर रामगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही