Search

 
 
 

Giridih News : जमुआ में क्षत-विक्षत शव बरामद, हत्या के बाद तेजाब छिड़कने की आशंका

Giridih News : मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. मौत के कारण भी स्पष्ट नहीं हैं.
 
फाइल फोटो.

Giridih News : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड़ में शुक्रवार को एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद किया. शव की हालत देखकर ग्रामीणों ने हत्या के बाद मृतक के शरीर पर तेजाब छिड़कने की आशंका जताई है. हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

 

इसे भी पढ़ें


शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना जमुआ थाना को. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. मौत के कारण भी स्पष्ट नहीं हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई और वह गादीटांड़ कैसे पहुंचा.

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही