Search

 
 
 

Giridih News : पचंबा में झाड़ियों में मिला नवजात, थाना प्रभारी ने अस्पताल पहुंचाया

Giridih News : पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक झाड़ियों को हटाकर नवजात को बाहर निकाला. झाड़ियों में रहने के कारण बच्चे के शरीर और आंखों पर छोटे-छोटे खरोंच के निशान मिले हैं.
 
हाथ में नवजात को लिये थाना प्रभारी.

Giridih News : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना से महज कुछ दूरी पर एक निजी कार शोरूम के बगल में झाड़ियों से एक नवजात शिशु बरामद किया गया. झाड़ी सड़क से करीब पांच फीट नीचे है. स्थानीय दुकानदारों की नजर नवजात पर पड़ी, लेकिन कांटेदार झाड़ियों के कारण कोई उसे बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटा सका.

 

इसे भी पढ़ें


सूचना मिलते ही पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक झाड़ियों को हटाकर नवजात को बाहर निकाला. झाड़ियों में रहने के कारण बच्चे के शरीर और आंखों पर छोटे-छोटे खरोंच के निशान मिले हैं. बच्चे की हालत देखकर थाना प्रभारी ने तत्काल उसे थाना के समीप स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. नवजात शिशु झाड़ियों तक कैसे पहुंचा, उसे वहां किसने छोड़ा और घटना के पीछे क्या कारण है, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही