Search

 
 
 

Giridih News : नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में शामिल हुए निशांत गुप्ता

जिले के जाने-माने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशांत गुप्ता ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है. उन्हें झारखंड पर्यटन विभाग की ओर से विशेष निमंत्रण देकर नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में शामिल होने का अवसर मिला.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : जिले के जाने-माने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशांत गुप्ता ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है. उन्हें झारखंड पर्यटन विभाग की ओर से विशेष निमंत्रण देकर नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में शामिल होने का अवसर मिला.

 

 

इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू समेत कई मंत्रियों की मौजूदगी में झारखंड के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से 99,639 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े 14 महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. 

 

Uploaded Image

कार्यक्रम में देश-विदेश के उद्योग जगत, निवेशकों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.कार्यक्रम के दौरान उन्हें विभिन्न सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और अन्य अतिथियों से संवाद करने का अवसर भी मिला.

 

निशांत गुप्ता ने कहा कि झारखंड पर्यटन विभाग की ओर से मिले इस निमंत्रण को वह अपने लिए सम्मान के साथ-साथ पूरे गिरिडीह के लिए गर्व का विषय मानते हैं. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे सोशल मीडिया के माध्यम से झारखंड की संस्कृति, पर्यटन और विकास की उपलब्धियों को देश-दुनिया तक पहुंचाने का प्रयास जारी रखेंगे.

 

यह उपलब्धि न केवल निशांत गुप्ता के लिए, बल्कि गिरिडीह के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सकारात्मक कार्य कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई जा सकती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही