Search

 
 
 

Giridih News : गांव में सड़क नहीं, गर्भवती को खाट पर लादकर अस्पताल ले गए परिजन

गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड के उतरी पारसनाथ क्षेत्र में सड़क के अभाव में परिवार को मरीज के इलाज में काफी परेशानी झेलनी पड़ी. प्रसव पीड़ा से कराहती गर्भवती महिला को परिजन खाट पर लिटाकर करीब चार किलोमीटर दूर एंबुलेंस तक ले गये.
 
गर्भवती को खाट पर लिटा कर अस्पताल ले जाते परिजन व ग्रामीण.

Giridih : गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड के उतरी पारसनाथ क्षेत्र में सड़क के अभाव में परिवार को मरीज के इलाज में काफी परेशानी झेलनी पड़ी. प्रसव पीड़ा से कराहती गर्भवती महिला को परिजन खाट पर लिटाकर करीब चार किलोमीटर दूर एंबुलेंस तक ले गये. वहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया. ईश्वर का शुक्र था कि मरीज को समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई.

 


मिली जानकारी के अनुसार, दलवाडीह निवासी संतोष मुर्मू की पत्नी लोगो टुडू को शनिवार की सुबह अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई. परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन गांव तक सड़क न होने और मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए रास्ता न होने के कारण परिजन व ग्रामीणों ने महिला को खाट पर लिटाकर करीब 4 किलोमीटर दूर पैदल पिपराडीह मुख्य मार्ग तक पहुंचाया. वहां खड़ी एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया.


परिजनों के अनुसार, खाट पर ले जाने के दौरान मरीज की हालत कुछ बिगड़ी, पर अस्पताल पहुंचने पर इलाज शुरू होने के बाद उसकी जान बच गई. ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को ही उनलोगों ने डीसी से मिलकर सड़क निर्माण की मांग की थी, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला. उन्होंने जिला प्रशासन से गांव तक जल्द पक्की सड़क बनाने की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही