Giridih News : पचंबा थाना क्षेत्र के बिशनपुर पेट्रोल पंप के समीप रविवार सुबह बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.
इसे भी पढ़ें...
मृतक की पहचान भरकट्टा थाना क्षेत्र के तुलाडीह निवासी 28 वर्षीय सुनील कुमार ठाकुर के रूप में हुई है. घायल गोलू शर्मा (26) को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है. टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया.
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुनील अपने दोस्त के साथ शनिवार शाम गिरिडीह में रिश्तेदार के घर आया था. रविवार सुबह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे.
इसी दौरान बिशनपुर पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक से ट्रैक्टर की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि सुनील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल गोलू को अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया.
बताया गया कि मृतक सुनील की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी और वह एक छोटी बेटी का पिता था. अचानक हुई दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
परिजनों ने दोषी वाहन चालक पर कानूनी कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

