Search

 
 
 

Giridih News : मुहर्रम को लेकर पचंबा पुलिस ने कसी कमर,अखाड़ा सत्यापन व संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त बलों की तैनाती

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके, इसके लिए पचंबा पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तीव्र कर दी हैं
 

Giridih : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके, इसके लिए पचंबा पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तीव्र कर दी हैं. कल देर शाम चलाए गए विशेष सत्यापन अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने जिले की विभिन्न मुहर्रम अखाड़ा कमिटियों का दौरा कर आवश्यक जानकारी एकत्र की और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

 

पुलिस टीम ने अखाड़ा समितियों के पदाधिकारी व सदस्यों से बैठकें कर जुलूसों के प्रस्तावित मार्गों, अखाड़ा स्थलों व सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की. अधिकारियों ने कमिटी सदस्यों से आपसी भाईचारे, शांति तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की और पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने का आग्रह किया. 

 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए.वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुहर्रम के दौरान विशेष निगरानी रखी जाएगी.संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने के साथ-साथ जुलूस मार्गों पर भी कड़ी नज़र रखी जाएगी.  

 

पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.अधिकारियों ने उम्मीद व्यक्त की कि सभी समुदायों के सहयोग से यह पर्व शांति, सद्भाव और अनुशासन के साथ संपन्न होगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही