Search

 
 
 

Giridih News : पप्पू यादव का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- देश के बच्चों को पीट रहे RSS के गुंडे

Giridih News: सांसद पप्पू यादव सबसे पहले दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे और उनकी पत्नी व बच्चों से मुलाकात की. इस दौरान वह भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू उनके लिए छोटे भाई की तरह थे.
 
मीडिया से बात करते पप्पू यादव.
  • पीएम मोदी को बताया हिटलर से भी ऊपर
  • चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
  • दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के परिवार से मिलकर हुए भावुक

Giridih News : बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव शनिवार को गिरिडीह पहुंचे. उन्होंने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की. वहीं, मीडिया से बातचीत में उन्होंने केंद्र सरकार, RSS और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला. 

 

इसे भी पढ़ें


सांसद पप्पू यादव सबसे पहले दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे और उनकी पत्नी व बच्चों से मुलाकात की. इस दौरान वह भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू उनके लिए छोटे भाई की तरह थे. उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत रूप से गहरा दुख पहुंचा है. कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह की जनता के लिए काफी काम किया है.


गिरिडीह दौरे के क्रम में पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत की. दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन और देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर केंद्र सरकार व RSS पर जमकर निशाना साधा. आरोप लगाया कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान देश की बच्चियों और युवाओं के साथ मारपीट की गई. देश में जिस तरह की परिस्थितियां पैदा की जा रही हैं, उसका जवाब देना होगा. 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने उन्हें हिटलर से भी ऊपर बताया. कहा कि देश में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है. लोगों को उनके मताधिकार से वंचित किया जा रहा है. उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि करीब 13 करोड़ लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित किया गया है. देश में 1.65 लाख स्कूल बंद होने और पेपर लीक की घटनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा. 


राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर जताई आशंका

पप्पू यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का समर्थन करते हुए उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. कहा कि जनता की आवाज उठाने वाले नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है. केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया.


ज्ञानेश कुमार व अमित शाह पर साधा निशाना

पप्पू यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा. उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही