Giridih News : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के औंरा स्थित संत पॉल्स हाई स्कूल के पास शुक्रवार रात जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतक की पहचान और घटना की जांच शुरू कर दी.

