Search

 
 
 

Giridih News : पुलिस की सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली में दिया हेलमेट पहनने का संदेश

एसपी डॉ. विमल कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है. सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मौतों को रोकने के लिए लोगों को स्वयं जागरूक और अनुशासित होना होगा.
 
बाइक जागरूकता रैली में शामिल एसपी डॉ. विमल कुमार व अन्य.

Giridih : गिरिडीह जिले में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने व सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस की ओर जागरूकता बाइक रैली निकाली गई. एसपी डॉ. विमल कुमार के नेतृत्व में निकली इस रैली के माध्यम से हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने का संदेश दिया गया. रैली में सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव समेत कई पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी व जवान शामिल थे.

 

रैली शहर के नेताजी चौक, झंडा मैदान, जरासंध चौक, टॉवर चौक, कालीबाड़ी चौक और बड़ा चौक सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पचंबा पहुंची. पुलिस अधिकारियों व जवानों ने आम लोगों को हेलमेट के सही उपयोग, सीट बेल्ट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने व नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने का संदेश दिया.

 

 

एसपी डॉ. विमल कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है. सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मौतों को रोकने के लिए लोगों को स्वयं जागरूक और अनुशासित होना होगा. उन्होंने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही