Giridih News: फर्जीवाड़े के गंभीर आरोपों से जुड़े मामले में पचम्बा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा को हिरासत में लिया है. मुकेश सिन्हा से पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि वे पिछले कई दिनों से पुलिस की पकड़ से बाहर थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी.
इसे भी पढ़ें:
हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस मामले से जुड़े आरोपों, कथित लेन-देन, दस्तावेजों और पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ कर रही है. साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कथित फर्जीवाड़े में मुकेश सिन्हा की क्या भूमिका रही और इस मामले में उनके अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं. मुकेश सिन्हा की हिरासत की खबर सामने आने के बाद संगठन से जुड़े लोगों के बीच भी हलचल तेज हो गई है.
हालांकि, मुकेश सिन्हा पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

