Giridih News : गिरिडीह में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. डीसी रामनिवास यादव व एसपी डॉ बिमल कुमार ने बुधवार को अधिकारियों, थाना प्रभारियों व पुलिस जवानों के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च बड़ा चौक से शुरू होकर पचंबा तक गया. इस दौरान प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया.
इसे भी पढ़ें
डीसी ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं. सभी पूजा पंडालों में जरूरी इंतजाम किए गए हैं. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट की प्रतियुक्ति की गई है. ताकि पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.
एसपी ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल व क्विक रिस्पांस टीम की तैनाती की गई है. 5 हजार से अधिक जवानों की तैनाती रहेगी. सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है. पुलिस नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

