Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News  : मछली व्यवसायी से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 5 गिरफ्तार

गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र में मछली व्यवसायी से हुई करीब 2 लाख रुपये की लूट मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने वारदात में शमिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानाकारी देते एसपी डॉ बिमल कुमार.

Giridih : गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र में मछली व्यवसायी से हुई करीब 2 लाख रुपये की लूट मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने वारदात में शमिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त दो बिना नंबर की बाइत व लूटी गई राशि में से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं. यह जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी.

 


उन्होंने बताया कि 23 जुलाई की सुबह मोहनपुर वन विभाग कार्यालय के सामने गिरिडीह-जमुआ मुख्य मार्ग पर दो बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर मछली व्यवसायी से रुपयों से भरा बैग लूट लिया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. बिमल कुमार ने डीएसपी-2 रुपेन्द्र कुमार राणा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था. टीम ने तकनीकी साक्ष्य व गुप्त सूचना के आधार पर दीपक कुमार वर्मा, पप्पू प्रसाद वर्मा, विजय राय उर्फ बाबा, अशोक दास व शंकर दास उर्फ भांगड़ा को गिरफ्तार कर लिया. 


पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने गांडेय थाना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी से 1.46 लाख रुपये की लूट की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही