Search

 
 
 

Giridih News : गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी शुरू

Giridih News : प्रभात फेरी बंगाल रूबी, नवजीवन नर्सिंग होम और शांति भवन होते हुए मकतपुर स्थित राजकुमार सलूजा के आवास पहुंची.यहां श्रद्धालुओं का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया. प्रभात फेरी में शामिल सिख महिला-पुरुष श्रद्धालु पूरे रास्ते गुरबाणी कीर्तन करते हुए चल रहे थे.
 
श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व

Giridih News : श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को लेकर धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हो गई है. इसी क्रम में मंगलवार को श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली गई.

 

 

प्रभात फेरी बंगाल रूबी, नवजीवन नर्सिंग होम और शांति भवन होते हुए मकतपुर स्थित राजकुमार सलूजा के आवास पहुंची.यहां श्रद्धालुओं का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया. प्रभात फेरी में शामिल सिख महिला-पुरुष श्रद्धालु पूरे रास्ते गुरबाणी कीर्तन करते हुए चल रहे थे. गुरबाणी की मधुर धुन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी.

 

मौके पर श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सेवक डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया ने बताया कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर 22 नवंबर तक लगातार प्रभात फेरी निकाली जाएगी. वहीं, 23 नवंबर को स्टेशन रोड स्थित मुख्य गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा. इसके बाद 24 नवंबर को गुरुद्वारा में विशेष शब्द कीर्तन और लंगर का आयोजन होगा.

 

उन्होंने गिरिडीह के सभी लोगों से प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की. इस दौरान सचिव नरेंद्र सिंह शमी, डॉ. अमरजीत सिंह सलूजा, मनजीत सिंह सलूजा, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह बग्गा, गुरभेज सिंह कालरा, कुशल सलूजा, सनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में सिख महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही