Search

 
 
 

Giridih News : डिस्कवरी होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, चार युवक-युवतियां हिरासत में, होटल सील

जिले में देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है. धनवार पुलिस ने धनवार प्रखंड स्थित 'डिस्कवरी होटल' में छापेमारी कर चार युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है. हालांकि होटल संचालक छापेमारी से पहले ही फरार हो गया. पुलिस ने तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया है.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Giridih :  जिले में देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है. धनवार पुलिस ने धनवार प्रखंड स्थित 'डिस्कवरी होटल' में छापेमारी कर चार युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है. हालांकि होटल संचालक छापेमारी से पहले ही फरार हो गया. पुलिस ने तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया है. 

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डिस्कवरी होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है. सूचना के आधार पर  खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में महिला पुलिस के साथ होटल में छापेमारी की गई और चार लोगों को संदिग्ध हालात में पकड़ा. 

 

Uploaded Image

हिरासत में लिए गए चारों लोगों को पुलिस अपने साथ धनवार थाना ले आई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस देह व्यापार के नेटवर्क खंगाल रही है.  साथ ही पुलिस फरार होटल संचालक की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही