Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News :   दुबई में घायल राकेश महतो की घर वापसी, परिवार में खुशी का माहौल

जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के अंबाडीह गांव निवासी तुलसी महतो के बेटे राकेश महतो (26 वर्षीय) दुबई से सकुशल घर लौट आए हैं. जानकारी के अनुसार, राकेश बीते 23 फरवरी को अबू धाबी में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. गंभीर चोट होने के कारण 45 दिनों तक कोमा में थे.
Advertisement
Advertisement

Giridih :  जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के अंबाडीह गांव निवासी तुलसी महतो के बेटे राकेश महतो (26 वर्षीय) दुबई से सकुशल घर लौट आए हैं. जानकारी के अनुसार, राकेश बीते 23 फरवरी को अबू धाबी में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. गंभीर चोट होने के कारण 45 दिनों तक कोमा में थे.

 

लंबे इलाज के बाद बुधवार की सुबह वो सकुशल लौट आए हैं. राकेश महतो की सकुशल वापसी से जहां परिवार और गांव में खुशी का माहौल हैं. वहीं राकेश की पत्नी रीना देवी, 10 महीने की बेटी रिया कुमारी, पिता तुलसी महतोर और मां केसिया देवी ने राहत की सांस ली है. 

 

सामाजिक कार्यकर्ता की पहल से वापसी हुई संभव 

प्रवासी हित में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली और अभिभावक एकता मंच के अध्यक्ष रामेश्वर महतो के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन और भारतीय दूतावास हरकत में आया. KEC कंपनी से समन्वय और मेडिकल क्लीयरेंस के बाद राकेश को भारत वापस लाया गया.

 

समाजसेवी सिकंदर अली ने कहा कि रोजी-रोटी की तलाश में विदेश जाने वाले मजदूर अक्सर बेहद कठिन और असुरक्षित हालात में काम करते हैं. अक्सर दुर्घटनाएं होते रहती है. ऐसे में प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा, बीमा और कानूनी अधिकारों को लेकर सरकार को और ठोस नीति बनानी होगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही