Search

 
 
 

Giridih News : राजद ने फूंका सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला, जमकर हुई नारेबाजी

Giridih News : राजद जिला अध्यक्ष मो. इरफान आलम ने कहा कि एसआईआर और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सीईसी पर उठ रहे सवाल चिंता का विषय है. उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की.
 
पुतला दहन करने जाते राजद कार्यकर्ता.

Giridih News : गिरिडीह जिला राजद  ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया. राजद कार्यकर्ताओं ने झंडा मैदान से पैदल मार्च निकाला और नारेबाजी करते हुए टावर चौक पहुंचे. वहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया.

 

इसे भी पढ़ें


राजद जिला अध्यक्ष मो. इरफान आलम ने कहा कि एसआईआर और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सीईसी पर उठ रहे सवाल चिंता का विषय है. उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की. युवा राजद जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि संविधान और लोकतांत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है. देश के नौजवान लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव को लेकर जागरूक हो रहे हैं. प्रदेश महासचिव शत्रुघ्न यादव, सचिव गयासुद्दीन अंसारी, जिला महासचिव बलदेव नायक ने भी विचार व्यक्त किये. 


गौरतलब है कि हाल में इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में निर्वाचन आयुक्तों की ओर से कुछ फैसलों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात सामने आई थी. जबकि आयोग ने कहा था कि फैसले सर्वसम्मति से लिए गए और आंतरिक मतभेद लोकतांत्रिक संस्थाओं में सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है.


प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव, कामरान वारिस अंसारी, रामेश्वर प्रसाद यादव, राजेश यादव, किशुन यादव, नेक वारिश, सदानंद तुरी, सुरेंद्र यादव, रवि यादव, शिवम कुमार, सागर कुमार, सुरेश यादव सहित अन्य शामिल रहे.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही