Search

 
 
 

Giridih News : दुकान में हुई लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार

एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. साक्ष्यों व तकनीकी जांच के आधार पर टीम ने घटना में लिप्त तीन आरोपियों बिनोद कुमार साव, गुड्डु कुमार लहरी व नन्दकिशोर रविदास उर्फ मंटू को गिरफ्तार कर लिया.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस अधिकारी.

Giridih : गिरिडीह पुलिस ने बीते 12 मई की सुबह जमुआ चौक स्थित वंशी साव की दुकान-सह-मकान में हुई लूट का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है. पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से घटना में प्रयुक्त वाहन व लूटी गई राशि का कुछ हिस्सा बरामद किया गया है. दुकानदार की शिकायत पर जमुआ थाना में कांड संख्या 130/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

 

पुलिस के अनुसार 12 मई की सुबह करीब 08:15 बजे दो अपराधी दुकान में ग्राहक बनकर आए और चावल खरीदने के बहाने दुकान खोलवाकर अंदर घुस गए. उनलोगों ने दुकान मालिक को मारपीट और धमकाकर नकद 50,000 रुपए और एक सोने की चेन लूट कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की.

 


एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. साक्ष्यों व तकनीकी जांच के आधार पर टीम ने घटना में लिप्त तीन आरोपियों बिनोद कुमार साव, गुड्डु कुमार लहरी व नन्दकिशोर रविदास उर्फ मंटू को गिरफ्तार कर लिया. तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 11,100 रुपए नकद, दो मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त दो बरामद की है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही