Search

 
 
 

Giridih News : नीट पेपर लीक के विरोध में फूटा छात्रों का गुस्सा, मोर्चा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

झामुमो की छात्र इकाई झारखंड छात्र मोर्चा ने शुक्रवार को गिरिडीह में प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया. इससे पहले झामुमो जिला कार्यालय से आक्रोश मार्च निकाला गया, जो टावर चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया.
 
पुतला दहन करते जामुमो व छात्र मोर्चा के कार्यकर्ता.

Giridih : नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. झामुमो की छात्र इकाई झारखंड छात्र मोर्चा ने शुक्रवार को गिरिडीह में प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया. इससे पहले झामुमो जिला कार्यालय से आक्रोश मार्च निकाला गया, जो टावर चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. 

 

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी एनटीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. झारखंड छात्र मोर्चा के नेता अभय कुमार ने कहा कि नीट पेपर लीक ने देश के करीब 22 लाख छात्रों के भविष्य को अधर में डाल दिया है. परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए पर अब युवाओं का भरोसा खत्म हो चुका है. लगातार हो रहे पेपर लीक से छात्रों की मेहनत और भविष्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं.

 

 

पूर्व छात्र अध्यक्ष अखिलेश राजू महतो, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी ने भी विचार व्यक्त किए. प्रदर्शन में झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू, कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रमिला कुमारी, प्रीति भास्कर, रीता दास, विनिता कुमारी, मुमताज आलम, लोकनाथ सहाय, सरफराज अहमद, झारखंड छात्र मोर्चा के विशाल झा, आदित्य यादव, रोहित मंडल, कुंदन सिंह, आर्यन वर्मा, अंकित राज, रौनक मिश्रा, करण यादव, राजू सोरेन, दयानंद सहित बड़ी संख्या में छात्र व युवा शामिल हुए. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही