Search

 
 
 

Jharkhand News : जहरीली शराब से होने वाली मौतों में झारखंड का देश में पहला स्थान, लगातार दूसरे वर्ष रहा सर्वाधिक

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की ताजा 'एक्सीडेंटल डेथ्स एंड सुसाइड इन इंडिया' रिपोर्ट 2024 के अनुसार, देश में जहरीली शराब के सेवन से होने वाली मौतों के मामले में झारखंड शीर्ष स्थान पर है. आंकड़ों के मुताबिक, देश भर में दर्ज की गई कुल 421 मौतों में से अकेले झारखंड में 84 नागरिकों की जान गई है. राज्य में लगातार दूसरे वर्ष सर्वाधिक मौतें हुई हैं.
 

Ranchi : नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की ताजा 'एक्सीडेंटल डेथ्स एंड सुसाइड इन इंडिया' रिपोर्ट 2024 के अनुसार, देश में जहरीली शराब के सेवन से होने वाली मौतों के मामले में झारखंड शीर्ष स्थान पर है. आंकड़ों के मुताबिक, देश भर में दर्ज की गई कुल 421 मौतों में से अकेले झारखंड में 84 नागरिकों की जान गई है. राज्य में लगातार दूसरे वर्ष सर्वाधिक मौतें हुई हैं.

 

इस सूची में झारखंड के बाद उत्तर प्रदेश 58 मामलों के साथ दूसरे, हिमाचल प्रदेश 42 मामलों के साथ तीसरे और बिहार 39 मौतों के साथ चौथे पायदान पर है. हालांकि, बीते वर्षों के मुकाबले राज्य के इन आंकड़ों में कुछ सुधार देखने को मिला है. साल 2023 में झारखंड में जहरीली शराब के कारण रिकॉर्ड 194 लोगों की मृत्यु हुई थी, जिसकी तुलना में 2024 में मौतों के आंकड़ों में 50 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई है. 

 

पिछले पांच वर्षों के रिकॉर्ड बताते हैं कि झारखंड लगातार इस जानलेवा समस्या की श्रेणी में देश के शीर्ष पांच राज्यों में बना हुआ है, जहां वह पिछले दो वर्षों से पहले स्थान पर काबिज है. हालांकि समस्या से निपटने के लिए राज्य उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग अवैध शराब माफियाओं और सिंडिकेट के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है. संवेदनशील जिलों में अवैध ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए खुफिया तंत्र को सक्रिय कर लगातार छापेमारी की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही