Search

 
 
 

Giridih News :  जमीन विवाद में पेट्रोल छिड़क कर जलाए गए सहोदर यादव की मौत, विरोध में सड़क जाम

बिरनी प्रखंड के बाराडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर 23 जुलाई को जमीन मालिक सहोदर यादव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई थी. वह गंभीर रूप से झुलस गए थे. इलाज के दौरान रांची के अस्पताल में उनकी मौत हो गई.
 
सड़क जाम करते परिजन व ग्रामीण.

Giridih : गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के बाराडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर 23 जुलाई को जमीन मालिक सहोदर यादव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई थी. वह गंभीर रूप से झुलस गए थे. इलाज के दौरान रांची के अस्पताल में उनकी मौत हो गई. शनिवार की सुबह गांव में शव पहुंचते ही परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने जुठहा–आम बागोडीह मुख्य मार्ग पर बाराडीह के समीप शव रखकर सड़क जाम कर दी.

 


आक्रोशित परिजन व ग्रामीण इस मामले में नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और बरकट्ठा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय को हटाने की मांग कर रहे थे. सूचना मिलते ही एसडीपीओ धनंजय राम, बीडीओ फणीश्वर रजवार, इंस्पेक्टर अजय कुमार व बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाने में जुट गए. अधिकारियों ने परिजनों को मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया. 


काफी देर तक चली वार्ता के बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गये. हालांकि पूरे क्षेत्र में मातम व तनाव का माहौल है. पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही