Giridih News: पचम्बा थाना अंतर्गत तेलोडीह ग्राम से चोरी हुए काले रंग के स्कॉर्पियो को गिरिडीह पुलिस ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में नेपाल बॉर्डर के पास स्थित झरोखर थाना के नारायण टोला से बरामद कर लिया है. पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर वाहन बरामद की. फिलहाल, पुलिस संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी जारी है.
इसे भी पढ़ें:
पचंबा थाने में डीएसपी-2 आर.के राणा ने बताया कि बीते 2 नवंबर को तेलोडीह ग्राम से काले रंग के स्कॉर्पियो क्लासिक S-11 MT 7S की चोरी की सूचना मिली थी. इसके बाद पचम्बा थाना में कांड संख्या 113/26 दर्ज कर जांच शुरू किया गया. सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस को चोरी किए गए वाहन के बिहार में होने की सूचना मिली.
इसके बाद पचम्बा थाना के अधिकारियों एवं तकनीकी शाखा की टीम ने नेपाल बॉर्डर के समीप झरोखर थाना क्षेत्र के नारायण टोला में छापेमारी कर वाहन बरामद किया. पुलिस ने कहा है कि चोरी में शामिल संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

