Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : श्याम मंदिर में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा

नगर के आई.सी.आर. रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में मारवाड़ी ब्राह्मण चेरिटेबल ट्रस्ट, द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ आज मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ
Advertisement
Advertisement

Giridih : नगर के आई.सी.आर. रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में मारवाड़ी ब्राह्मण चेरिटेबल ट्रस्ट, द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ आज मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. प्रतिष्ठित ब्रह्मचारी परमपूज्य स्वामी नरेन्द्राचार्य जी महाराज कथा का संचालन कर रहे हैं. कथा 26 मई से 1 जून 2026 तक प्रतिदिन साम 4 बजे से 8 बजे तक चलेगी.

 

Uploaded Image

आयोजन के मुख्य यजमान उषा किरण शर्मा (पत्नी स्व. जगदीश प्रसाद शर्मा) तथा पुत्र अभिषेक कु.शर्मा व धर्मपत्नी मीनाक्षी शर्मा हैं. आयोजकों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ की गई, ढोल-नगाड़ो के साथ श्री श्याम मंदिर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर वापस मंदिर पहुंची, जहां पूरे विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई. यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सहभागिता के साथ शामिल रहीं.

 


उद्घाटन के उपरांत संध्या में कथा के प्रथम दिवस पर कथा महात्म्य का वाचन किया जाएगा. कार्यक्रम के दूसरे दिन महाभारत की कथा और परीक्षित के श्राप का विवेचन प्रस्तुत होगा. तीसरे दिन सृष्टि का वर्णन, देवभूति में कपिल संवाद तथा ध्रुव और जड़ भरत के चरित्र का विवरण रखा गया है.

 


चौथे दिन अजामिल, प्रह्लाद, गज ग्राह और वामन चरित्र के साथ-साथ श्री राम चरित्र और श्री कृष्ण जन्मोत्सव का विशेष आयोजन होगा. पांचवें दिवस बाल लीला और गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाएगा, जबकि षष्ठम दिवस महारास लीला व श्री रुक्मणी मंगल का आनुष्ठान संपन्न होगा. 

 

आयोजन के बीच एक विश्राम दिवस भी रखा गया है, जिसमें विवाह चर्चा व सुदामा चरित्र का वर्णन शामिल है.इस सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन 1 जून (सोमवार) पर सामूहिक भण्डारे के साथ किया जाएगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही