Giridih News : शारदीय नवरात्रि कल से शुरू होने जा रहा है. इसे लेकर शहर के सभी दुर्गा मंडपों में तैयारियां जोरों पर हैं. मंडपों में साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है,और मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने की अंतिम तैयारी चल रही है.
भक्तों में पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है. बाजारों में भी पूजा सामग्री की खरीदारी को लेकर भीड़ देखी जा रही है. वहीं शास्त्री नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से नवरात्र को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
समिति के सदस्यों ने बताया कि मंडप की साफ-सफाई, लाइट-सजावट और पूजा की सभी व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं. कल कलश स्थापना के साथ ही विधिवत पूजा शुरू हो जाएगी।

