Search

 
 
 

Giridih News : श्याम किशोर महतो बने नगर थाना प्रभारी, ज्ञान रंजन को मुफस्सिल थाना का जिम्मा

Giridih News : एसपी ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर मेहतो को नगर थाना प्रभारी बनाया है. वहीं, पचंबा इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन का तबादला करते हुए उन्हें मुफ्फसिल थाना की जिम्मेदारी सौंपी है.
 
श्यामकिशोर महतो व ज्ञान रंजन.

Giridih News : गिरिडीह नगर थाना में युवक की कथित पिटाई का वीडियो वायरल होने के मामले में एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है. नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है. 


इसे भी पढ़ें


ज्ञात हो कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मियों के युवक के साथ मारपीट करने का दावा किया गया था. इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की. अब एसपी की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है. 


अब नए थाना प्रभारी के सामने नगर थाना की व्यवस्था संभालने के साथ-साथ वायरल वीडियो प्रकरण से जुड़े तथ्यों को लेकर चल रही जांच भी अहम होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही