Search

 
 
 

Giridih News : जिले में SIR अभियान में तेजी, घर-घर बांटे जा रहे गणना फॉर्म

गिरिडीह जिले में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान तेजी से चल रहा है. बीएलओ घर-घर जाकर गणना फॉर्म का वितरण, संग्रहण व डिजिटाइजेशन का कार्य पूरी गंभीरता के साथ कर रहे हैं.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : गिरिडीह जिले में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान तेजी से चल रहा है. बीएलओ घर-घर जाकर गणना फॉर्म का वितरण व संग्रहण कर रहे हैं. डिजिटाइजेशन का कार्य भी पूरी गंभीरता के साथ हो रहा है. डीसी रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है. ताकि तय समय तक सभी कार्य पूर्ण किए जा सकें.

 

Uploaded Image

फॉर्म की जांच कर रही टीम.


सभी ERO, AERO व वरीय पदाधिकारी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं. साथ ही BLO घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर गणना फॉर्म का वितरण व संग्रहण कर रहे हैं. मतदाताओं को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया भी समझा रहे हैं. 

 


जिले में भरे हुए गणना फॉमों के डिजिटाइजेशन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्राप्त सूचनाओं का समयबद्ध व त्रुटिरहित संधारण सुनिश्चित किया जा सके. डीसी ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने BLO को सहयोग करें और समय पर अपना गणना फॉर्म उपलब्ध कराएं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही