Search

 
 
 

Giridih News : गिरिडीह में पुलिस की विशेष इन्वेस्टीगेशन सेल गठित, अपराधों की जांच में आएगी तेजी

नवगठित इन्वेस्टीगेशन सेल को दो भागों में बांटा गया है. गिरिडीह मुख्यालय स्थित पहली सेल में 7 सदस्यीय टीम रहेगी, जबकि खोरी महुआ अनुमंडल में दूसरी सेल 5 सदस्यीय टीम के साथ कार्य करेगी.
 
पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एसपी डॉ. बिमल कुमार व अन्य.

Giridih : गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने जिले में अपराध नियंत्रण व मामलों के शीघ्र निबटारे के लिए पहली बार विशेष इन्वेस्टीगेशन सेल की स्थापना की है. यह पहल पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ व संवेदनशील घटनाओं की गहन, वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है.

 

नवगठित इन्वेस्टीगेशन सेल को दो भागों में बांटा गया है. गिरिडीह मुख्यालय स्थित पहली सेल में 7 सदस्यीय टीम रहेगी, जबकि खोरी महुआ अनुमंडल में दूसरी सेल 5 सदस्यीय टीम के साथ कार्य करेगी. दोनों टीमों में एक डीएसपी स्तर के अधिकारी को भी जिम्मेवारी सौंपी गई है, जो जांच की मॉनिटरिंग करेंगे और प्रत्येक पहलू पर नजर रखेंगे.

 

 

 

एसपी ने बताया कि ये विशेष टीमें किसी भी बड़ी या संवेदनशील घटना के समय संबंधित थाना पुलिस को तत्काल सहयोग करेंगी और मामलों की पेशेवर तरीके से तफ्तीश सुनिश्चित करेंगी. इससे न केवल जांच की गति बढ़ने की उम्मीद है, बल्कि अपराधियों तक पहुंचने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया भी तेज होगी. इससे तकनीकी व वैज्ञानिक अनुसंधान की भूमिका को भी बल मिलेगा.

 

पुलिस विभाग का मानना है कि नई व्यवस्था से अनुसंधानात्मक कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ेगी. अधिकारियों ने बताया कि विशेष सेल के गठन से स्थानीय जनता में पुलिस पर भरोसा मजबूत होगा और संवेदनशील मामलों के समाधान में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही