Search

 
 
 

Giridih News: खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

Giridih News: परिजनों ने बताया कि संजय और मुकेश दोनों ट्रक में छड़ लोड कर बिहार के नवादा गए थे. माल उतरवाकर वापस गिरिडीह आ रहे थे, तभी नवादा मेन रोड पर उनके ट्रक का ब्रेक फेल हो गया. सड़क किनारे ट्रक रोककर दोनों गाड़ी की मरम्मत कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी.
 
सांकेतिक तस्वीर
  • जमुआ निवासी एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर रूप से घायल 

Giridih News: जमुआ थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी संजय यादव और बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा निवासी मुकेश यादव को रविवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसमें संजय यादव ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. घटना नवादा (बिहार) मुख्य मार्ग पर तब हुई, जब दोनों अपने ट्रक की मरम्मत कर रहे थे.

 

इसे भी पढ़ें:


परिजनों ने बताया कि संजय और मुकेश दोनों ट्रक में छड़ लोड कर बिहार के नवादा गए थे. माल उतरवाकर वापस गिरिडीह आ रहे थे, तभी नवादा मेन रोड पर उनके ट्रक का ब्रेक फेल हो गया. सड़क किनारे ट्रक रोककर दोनों गाड़ी की मरम्मत कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी. 

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय और मुकेश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को धनबाद रेफर किया. धनबाद ले जाते समय रास्ते में ही संजय यादव की मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने दोनों को गिरिडीह सदर अस्पताल ले आए, वहीं मुकेश का गिरिडीह सदर अस्पताल में इलाज जारी है.


मृतक संजय यादव अपने पीछे पत्नी व 2 और 5 साल के दो छोटे बेटे छोड़ गए हैं. मौत की सूचना मिलते ही परिजन और गांववाले गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचे. पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही