Search

 
 
 

Giridih News : छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Giridih News : सूचना मिलने के बाद परिजन रात करीब 11:50 बजे सदर अस्पताल पहुंचे, जहां छात्र को मृत पाया गया.बुधवार को नगर थाना गिरिडीह में मृतक के पिता विनय कुमार दास ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया.
 
फाइल फोटो

Giridih News : गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर में किराए के मकान में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय छात्र सौरव राज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है. 

 

 

सूचना मिलने के बाद परिजन रात करीब 11:50 बजे सदर अस्पताल पहुंचे,जहां छात्र को मृत पाया गया.बुधवार को नगर थाना गिरिडीह में मृतक के पिता विनय कुमार दास ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया.

 

पुलिस को दिए बयान में विनय कुमार दास, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी सारिन-पगवाय, थाना हंसडीहा, जिला दुमका ने बताया कि उनका पुत्र सौरव राज पिछले करीब एक वर्ष से शीतलपुर में लाला शर्मा, पिता स्व. बहादुर मिलो के मकान में किराए पर रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था. 

 

मंगलवार 6 अक्टूबर की रात करीब 9:10 बजे मकान मालिक की बेटी तनी कुमारी ने फोन कर बताया कि सौरव ने अपने कमरे में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है.सूचना मिलने के बाद परिजन गिरिडीह के लिए रवाना हुए. इसी दौरान सौरव को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. 

 

परिजन रात करीब 11:50 बजे सदर अस्पताल पहुंचे, जहां प्रतीक्षालय कक्ष में स्ट्रेचर पर सौरव मृत अवस्था में मिला. इसके बाद चिकित्सकों द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया.बुधवार 7 अक्टूबर की सुबह करीब 8:50 बजे मृतक के पिता विनय कुमार दास ने नगर थाना गिरिडीह पहुंचकर पुलिस अधिकारियों व परिजनों की मौजूदगी में अपना बयान दर्ज कराया. पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. छात्र ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही