Search

 
 
 

गिरिडीह के संतोष तिवारी बने झारखंड अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर

Giridih News :  संतोष तिवारी लंबे समय से खेल गतिविधियों से जुड़े रहे हैं. खिलाड़ियों के मार्गदर्शन, उन्हें प्रोत्साहित करने और खेल के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ाने में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है. ऐसे में झारखंड अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
 
संतोष तिवारी
  • 9 से 16 अक्टूबर तक बेंगलुरु में होने वाले मुकाबलों के लिए टीम के साथ रवाना,
  • संतोष तिवारी के झारखंड अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर बनने पर खुशी

Giridih News :  जिले के लिए गर्व की खबर है. गिरिडीह के रहने वाले संतोष तिवारी का चयन झारखंड अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर के रूप में किया गया है. इस खबर से गिरिडीह के खेल प्रेमियों, क्रिकेट खिलाड़ियों और खेल से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है.  

 

संतोष तिवारी लंबे समय से खेल गतिविधियों से जुड़े रहे हैं. खिलाड़ियों के मार्गदर्शन, उन्हें प्रोत्साहित करने और खेल के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ाने में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है. ऐसे में झारखंड अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें

GDCA पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

संतोष तिवारी के चयन पर गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ (GDCA) के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है. सभी ने उम्मीद जताई कि संतोष तिवारी अपनी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाते हुए टीम के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे और झारखंड की टीम के अच्छे प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

 

संतोष तिवारी को बधाई देने वालों में GDCA अध्यक्ष पवन मिश्रा, उपाध्यक्ष रंजीत राय, बबलू शर्मा, रमेश यादव, भरत मिश्रा, विकास सिन्हा, संयुक्त सचिव आलोक रंजन, रंजीत यादव और नवीन सिन्हा शामिल हैं. 

 

इसके अलावा माले के राजेश सिन्हा और रोटेरियन डॉ. तारकनाथ देव ने भी संतोष तिवारी को बधाई देते हुए झारखंड अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के बेहतर प्रदर्शन और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.

 

बता दें कि झारखंड की टीम आगामी 9 से 16 अक्टूबर तक बेंगलुरु में होने वाले मुकाबलों में हिस्सा लेगी. संतोष तिवारी मंगलवार को टीम के साथ रांची एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए. (गिरिडीह से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही