Search

 
 
 

जस्टिस वी मोहना ने झारखंड नियुक्ति घोटाले की सुनवाई से खुद को किया अलग

Ranchi :  मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची और न्यायाधीश वी मोहना की पीठ ने इस मामले की सुनवाई के दौरान प्रतिवादियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया था. इसके बाद न्यायाधीश वी मोहना ने इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया.
 
जस्टिस वी मोहना

Ranchi :  सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश वी मोहना ने झारखंड नियुक्ति घोटाले की जनहित याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है. JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट के उस बेंच में सुनवाई के लिए पेश नहीं किया जायेगा, जिस बेंच में न्यायाधीश वी मोहना शामिल होंगी.


उल्लेखनीय है कि हरिशरण देवगम ने JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच मांग को लेकर एक जनहित याचिका दायर की है. इसमें झारखंड सरकार, JPSC, JSSC, CID और CBI को प्रतिवादी बनाया गया है.

 

इसे भी पढ़ें

 

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची और न्यायाधीश वी मोहना की पीठ ने इस मामले की सुनवाई के दौरान प्रतिवादियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया था. इसके बाद न्यायाधीश वी मोहना ने इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया.

 

बताया जाता है कि सुप्रीम कोर्ट में वकालत के दौरान उन्होंने कई मामलो में झारखंड सरकार का पक्ष लिया था. इस बात के मद्देनजर उन्होने खुद को इस मामले की सुनवाई से अलग कर लिया है. (JPSC-JSSC से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही