Giridih News : गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के जमडीहा गांव में शनिवार को दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए. जमकर मारपीट हुई. मारपीट में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार देवरी थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया.
इसे भी पढ़ें
एसडीपीओ के निर्देश पर पुलिस ने मारपीट के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में गुलाम, शाहनवाज, मोहम्मद शाहशाह, मोहम्मद आरिफ व मिन्हाज शामिल हैं. एक आरोपी रशीद फरार है.
जानकारी के अनुसार, जमडीहा गांव का एक छात्र कोचिंग कर लौट रहा था. आरोपियों ने उसे रोककर मारपीट की. बचाने आए उसके दोस्त (छात्र) के साथ भी उनलोगों ने मारपीट की. दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें देवरी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
इधर मामले को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लोगों को शांत कराया और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर ले गई. फिलहाल, मारपीट के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

