Search

 
 
 

Giridih News : गोदाम से 246 टिन पॉम ऑयल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सिहोडीह शंकरचक स्थित गोदाम से 246 टिन पॉम ऑयल चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
 
प्रेसवार्ता में मामले का खुलास करते एसपी डॉ बिमल कुमार.

Giridih : गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह शंकरचक स्थित गोदाम से 246 टिन पॉम ऑयल चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने शनिवार को प्रेसवार्ता में दी.

 


इस मामले में एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल ने मानवीय सूचनाओं व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया. उनकी निशानदेही पर प्राइम गोल्ड ब्रांड के 10 टिन पॉम ऑयल, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (JH15-AD 7871) तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में गोलू कुमार उर्फ गोलू यादव, रूपेश कुमार यादव व कृष्णा यादव शामिल हैं.


पूछताछ में आरोपियों ने दिसंबर 2024 व मई 2026 में इसी गोदाम में हुई चोरी सहित गिरिडीह शहर व मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पिछले दो-तीन वर्षों में हुई कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस के अनुसार, 2024 और इस साल दर्ज कई अन्य चोरी के मामलों में भी गिरोह की संलिप्तता सामने आई है. पुलिस चोरी गए शेष पॉम ऑयल की बरामदगी व गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही