Giridih News : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के चित्तरडीह गांव में मंगलवार की रात में चोरों ने जमकर तांडव मचाया. चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण, बर्तन व कपड़े सहित करीब ढाई लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ किया. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत है.
गिरिडीह की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसे भी पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने गांव की ननकी देवी, कंचन देवी व सुलेखा देवी के घरों को निशाना बनाया. परिवार के कुछ सदस्य रिश्तेदार के घर गए हुए थे, जबकि दो परिवार बगल के घर में सो रहे थे. ग्रामीणों का कहना है कि चोरों ने करीब एक घंटे के भीतर तीनों घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
पीड़ितों ने बताया कि घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नकद राशि, बर्तन और शादी के लिए रखी साड़ियां लेकर चोर फरार हो गए. ये सामान वर्षों की मेहनत से बच्चों की शादी के लिए जमा किया गया था. पीड़ित परिवारों ने घटना के संबंध में जमुआ थाना में फिलहाल लिखित शिकायत नहीं की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

