Search

 
 
 

Giridih News : बगोदर में बंद घर को चोरो ने बनाया निशाना ,जेवरात लेकर चोर फरार

Giridih News : घटना मंगलवार अहले सुबह 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है.जानकारी के अनुसार गृहस्वामी शंकर कुमार डेढ़ माह से परिवार सहित मुंबई में रह रहे हैं. घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया.
 
बंद घर में चोरी

Giridih News : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के सरिया रोड स्थित नहर के पास चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया. चोर बाउंड्री पार कर गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसा और कमरों में रखी दो अलमारी के ताले तोड़कर जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर लिया. 

 

 

घटना मंगलवार अहले सुबह 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है.जानकारी के अनुसार गृहस्वामी शंकर कुमार डेढ़ माह से परिवार सहित मुंबई में रह रहे हैं. घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो घटना का पता चला. अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी खुली पड़ी थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही