Search

 
 
 

Giridih News: गिरिडीह के डाकघर व पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी की तलाश जारी

गिरिडीह शहर के गांधी चौक स्थित जिले के मुख्य डाकघर व पासपोर्ट कार्यालय को ई‑मेल के जरिए साइनाइड गैस बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया. बुधवार को ई-मेल से मिले धमकी के बाद पुलिसकर्मियों के कान खड़े हो गए.
 

Giridih: गिरिडीह शहर के गांधी चौक स्थित जिले के मुख्य डाकघर व पासपोर्ट कार्यालय को ई‑मेल के जरिए साइनाइड गैस बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया. बुधवार को ई-मेल से मिले धमकी के बाद पुलिसकर्मियों के कान खड़े हो गए. डाकघर की सघन तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. जिसके बाद पुलिस बल ने राहत की सांस ली.


पोस्टमास्टर को प्राप्त हुए धमकी भरे ई‑मेल के बाद नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत एहतियाती कार्रवाई शुरू की. 

 

इसे भी पढ़ें:


डाकघर प्रबंधन के अनुसार, धमकी भरा ई‑मेल दोपहर लगभग 2 बजे रीजनल ऑफिस रांची से गिरिडीह भेजा गया. ई‑मेल में किसी व्यक्ति ने कथित रूप से धार्मिक टिप्पणी पर आक्रोश जताते हुए साइनाइड गैस बम से हमले की बात लिखी थी. सूचना मिलते ही कार्यालय में तैनात सुरक्षा कर्मियों और नगर थाना पुलिस ने संदिग्ध लोगों व वस्तुओं की सघन तलाशी ली.

 

प्रारम्भिक जांच में किसी भी प्रकार का संदिग्ध सामान या विस्फोटक नहीं पाया गया. डाकघर प्रबंधन ने कहा कि पहले भी ई‑मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी हैं जो जांच में अफवाह साबित हुए थे, इसलिए इस बार भी किसी प्रकार का जोखिम बर्दाश्त नहीं किया गया और पूरी सतर्कता बरती गई. जांच के बाद कार्यालय सामान्य रूप से संचालित हुए. 


मामले की गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस ई-मेल के जरिए धमकी भेजने वाले शख्स के बारे में पता लगा रही है. इसके लिए साइबर पुलिस और टेक्निकल टीम की मदद ली जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही ई-मेल से धमकी भेजने वाले शख्स की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही