Search

 
 
 

Giridih News : सिहोडीह से तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, 8 मोबाइल व 6 सिमकार्ड बरामद

Giridih News : गिरिडीह साइबर थाना पुलिस ने सिहोडीह में छापेमारी कर 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बीरेंद्र पाण्डेय के मकान में किराए पर रह रहे पंकज मंडल, मोहन मंडल व सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Giridih News : गिरिडीह साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में छापेमारी कर 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी बीरेन्द्र पांडेय के मकान से हुई. यह कार्रवाई एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. उनके खिलाफ साइबर थाना में कांड संख्या 27/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें


साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिहोडीह निवासी बीरेंद्र पाण्डेय के मकान में किराए पर रह रहे पंकज मंडल, मोहन मंडल व सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. अरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अलग‑अलग कंपनियों व सेवाओं के फर्जी नोटिस भेज कर लोगों से ठगी करते थे. वे आंगनबाड़ी से जुड़ा फर्जी नोटिस, हेट्स (एचटीएस) व अन्य संस्थाओं के नाम पर व गर्भवती महिलाओं के लाभों से संबंधित फर्जी सूचनाएं भेजकर झांसे में लेते थे. 


आरोपियों के पास से 8 मोबाइल, 6 सिम कार्ड व एक लैपटॉप बरामद किया गया है. छापेमारी टीम में साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के साथ गुंजन कुमार, पुनीत गौतम, गजेन्द्र कुमार, सौरभ सुमन व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही