Search

 
 
 

Giridih News: बिरयानी खाने से 3 लोग बीमार, फूड सेफ्टी टीम ने दुकान कराया बंद, 10 हजार का लगाया जुर्माना

गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत झरियागादी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के बिरयानी खाने के बाद बीमार होने की सूचना पर फूड सेफ्टी टीम ने भंडारीडीह के स्थित "झारखंड फास्ट फूड" नामक दुकान का औचक निरीक्षण किया.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत झरियागादी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के बिरयानी खाने के बाद बीमार होने की सूचना पर फूड सेफ्टी टीम ने भंडारीडीह के स्थित "झारखंड फास्ट फूड" नामक दुकान का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने दुकान के किचन, खाद्य निर्माण प्रक्रिया, स्वच्छता व्यवस्था एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का जांचा. जिसमें स्वच्छता मानकों के अनरूप नहीं पाया गया.

 Uploaded Image
खाद्य सुरक्षा विभाग ने चिकन बिरयानी का सैंपल लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया है. अधिकारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र, मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र एवं पेयजल की गुणवत्ता संबंधी जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराया गया. इसके अलावा किचन में आवश्यक रंग-रोगन एवं स्वच्छता व्यवस्था का भी अभाव पाया गया.


इसे भी पढ़ें:

 

इन गंभीर कमियों को देखते हुए टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत दुकानदार पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया. साथ ही दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद रखते हुए दो दिनों के भीतर सभी आवश्यक खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन लिखित रूप से सूचित करने के निर्देश दिए. 


वहीं विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित मानकों के अनुपालन की पुष्टि एवं पुनः निरीक्षण के उपरांत ही दुकानदार को दुकान संचालित करने की अनुमति दी जाएगी. यह जांच अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन के नेतृत्व में हुआ. 


फूड सेफ्टी टीम ने लोगों से अपील की है कि वे केवल स्वच्छ एवं मानक अनुरूप दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें तथा खाद्य गुणवत्ता अथवा स्वच्छता संबंधी किसी भी शिकायत की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई की जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही