Search

 
 
 

Giridih News :  कोल्ड ड्रिंक लदा टोटो गड्ढे में गिरा, बाल-बाल बचा चालक

कोल्ड ड्रिंक से भरा टोटो गिरिडीह शहर से पपरवाटांड़ की ओर जा रहा था. स्टेडियम के समीप अनियंत्रित होकर दीवार से टकराते हुए 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा.
 
गड्ढे में गिरा टोटो.

Giridih : गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के स्टेडियम के समीप सोमवार को कोल्ड ड्रिंक लदा टोटो अनियंत्रित होकर दीवार से टकराते हुए 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा. दुर्घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. टोटो चालक बाल-बाल बच गया. उसे हल्की चोटें आई हैं.

 

मिली जानकारी के अनुसार, कोल्ड ड्रिंक से भरा टोटो गिरिडीह शहर से पपरवाटांड़ की ओर जा रहा था. वाहन पर क्षमता से अधिक माल लदा हुआ था. स्टेडियम के समीप पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टोटो अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे बनी साइड दीवार से टकरा गया. फिर सड़क से नीचे लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा.

 

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. भीड़ के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया. सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. गड्ढे में गिरे टोटो व उस पर लदे कोल्ड ड्रिंक के पैकेट को बाहर निकाला गया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही