Search

 
 
 

Jharkhand : गिरिडीह में ट्रेलर ने कार को 6 किमी तक घसीटा, चालक की मौत, दो गंभीर

Giridih News : पुलिस के अनुसार, केशवारी से धनवार प्रखंड के गोरहंद लौट रही कार निमाटांड़ के पास आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा टकराई और उसमें बुरी तरह फंस गई. इसके बाद ट्रेलर चालक कार को करीब छह किलोमीटर तक घसीटते हुए बिरनी थाना क्षेत्र के मंझिलाडीह गांव तक ले गया. वहां ट्रेलर छोड़कर चालक फरार हो गया.
 
दुर्घटनाग्रस्त कार

Giridih News :  सरिया थाना क्षेत्र के निमाटांड़ गांव के समीप रविवार रात सड़क हादसा हुआ. यहां एक कार अपने आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई और उसमें फंस गई. ट्रेलर ने करीब छह किलोमीटर तक कार को घसीटा, जिससे कार चालक महेश यादव की मौत हो गई. जबकि दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान भुवनेश्वर यादव और बंशी यादव के रूप में हुई है. 

 

इसे भी पढ़ें


पुलिस के अनुसार, केशवारी से धनवार प्रखंड के गोरहंद लौट रही कार निमाटांड़ के पास आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा टकराई और उसमें बुरी तरह फंस गई. इसके बाद ट्रेलर चालक कार को करीब छह किलोमीटर तक घसीटते हुए बिरनी थाना क्षेत्र के मंझिलाडीह गांव तक ले गया. वहां ट्रेलर छोड़कर चालक फरार हो गया. 

 

घटना की सूचना मिलते ही बिरनी थाना प्रभारी आकाश सिंह भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार में सवार लोगों को बाहर निकाला. लेकिन तब तक कार चालक की मौत हो चुकी थी. वहीं अन्य दो गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बगोदर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया.

 

फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है. (पढ़ें....ममता बनर्जी राजनीतिक जमीन की तलाश में जुटी, भाजपा पर आरोप लगाया, लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है)

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही